Home » Blog » कोरबा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। जिसके बाद वह पलट गई और फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@ कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की है। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

तीन लोगों की मौत

थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि कोरबा के बुधवारी में रहने वाले सोनी परिवार चंपा में चौथिया में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य रात करीब 2:00 बजे कर से लौट रहे थे। इस दौरान फरसवानी टोल नाका के आगे उनकी कार अचानक नियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। जिसके बाद वह पलट गई और फिर चलती ट्रक के पीछे जा घुसी।

एक ही परिवार के तीनों मृतक

इस हादसे में मोगरा सोनी उम्र 45 वर्ष, देवेंद्र सोनी उम्र 22 साल और ढाई साल के प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

झपकी आने से हुए दुर्घटना

शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। वार्ड पार्षद सुभाष राठौड़ ने बताया कि 2 दिन पहले जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी। जिसमें वीरेंद्र सोनी का परिवार चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस घटना के बाद बस्ती में मातम छा गया है। मृतक परिवार का टेंट हाउस का व्यवसाय है।

घायलों को बिलासपुर किया रेफर

इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मोगरा सोनी और प्रियांश के शवों को बीडीएम अस्पताल चंपा में रखा गया है। वहीं देवेंद्र सोने की लाश जिला अस्पताल जांजगीर में है जो कि रिश्ते में मां-बेटा और नाती है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

You may also like