CG Prime News@कांकेर. Big Road accident in kanker Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे 30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार रात करीब 11:00 बजे हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
आरक्षक के परिवार के 6 लोगों की मौत
इस हादसे में कांस्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार उड़कुडा निवासी नेताम परिवार गुरुवार रात करीब 11:00 बजे चीवराज में शादी से लौट रहा था। नथिया नवागांव के पास उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इनकी हुई मौत
मृतकों में कांस्टेबल मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुन दास नेराम, बहन मकतुला नेताम और 7 साल का भांजा वंश नेताम के साथ दो रिश्तेदार भी शामिल है।
3 लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में दोनों वाहनों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रायपुर ररेफर किया गया है। टक्कर में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
घटना की जांच जारी
कांकेर एसपी (SP) निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
