Saturday, September 19, 2026
Home » Blog » NH-53 पर भीषण हादसा, ट्रक भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत

NH-53 पर भीषण हादसा, ट्रक भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत

खुर्सीपार गेट की घटना सुबह 6:20 बजे रेड सिग्नल पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, झपकी बनी हादसे की वजह; 15 मिनट रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

by cgprimenews.com
0 comments
नेशनल हाईवे-53 पर ट्रकों की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक और रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य

भिलाई। Horrific accident on NH-53, driver dies tragically in truck collision. दुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा देख लोगों की रूह काप गई। खुर्सीपार गेट के पास रेड सिग्नल पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेरिंग में फंस गया।

यह भी पढ़ेः नंदिनी रोड में नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने मारी टक्कर, एक युवती की मौत, 2 गंभीर

कैसे हुआ हादसा

खुर्सीपार थाना टीआई आनंद शुक्ला के अनुसार, रायपुर की ओर से नागपुर जा रहा लोहा लदा ट्रक (MH-40 BL-3922) सिग्नल रेड होने पर खुर्सीपार गेट पर रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक (CG 06 HB 7779), जिसे छावनी शारदा पारा निवासी रोहित चौधरी चला रहा था, अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसा। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।


चालक की मौत

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक की केबिन बुरी तरह चपक गई, जिससे रोहित चौधरी अंदर ही फंस गया। उसके हाथ-पैर दब गए और भारी रक्तस्राव शुरू हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 15 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रस्सियों की मदद से ट्रक के हिस्से को खींचकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस कार्रवाई

खुर्सीपार थाना पुलिस और ट्रैफिक टीम मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है। खासकर लंबी दूरी के ड्राइवरों के लिए थकान और नींद एक गंभीर जोखिम बनकर सामने आ रही है।

You may also like