Friday, February 13, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में दूध डेयरी लोन और बीमा के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी, HDFC बैंक का कर्मचारी और एजेंट गिरफ्तार

दुर्ग जिले में दूध डेयरी लोन और बीमा के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी, HDFC बैंक का कर्मचारी और एजेंट गिरफ्तार

26 खाताधारकों से लिया 10 प्रतिशत कमीशन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. 46 lakh fraud in the name of milk dairy loan and insurance in Durg district दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक में किसानों को दूध डेयरी लोन दिलाने और बीमा कराने का झांसा देकर 46 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के कर्मचारी और एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार का धमधा थाना पुलिस ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी और महिला एजेंट ने लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों का खाता खोला था।

26 खाताधारकों से लिया 10 प्रतिशत कमीशन

दोनों आरोपियों ने 10 लाख रूपए लोन का प्रलाोभन दिया। 26 खाता धारकों से 10 प्रतिशत कमीशन भी लिया। वहीं सिक्योरिटी के नाम पर खाताधारकों से हस्ताक्षरयुक्त चेक लेकर खातों से लाखों रूपए निकाल लिया। दोनों आरोपियों ने रकम को अपने-अपने करीबी रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया था। पीडि़त ग्राम घोटा निवासी चंद्रिका पटेल ने इस पूरे मामले की शिकायत धमधा थाना में दर्ज कराई है।

40 प्रतिशत सब्सिडी का दिया झांसा

पीडि़त ने बताया कि आरोपी मधु पटेल ग्राम परसकोल धमधा ने एचडीएफसी बैंक धमधा के कर्मचारी विकास सोनी के साथ मिलकर उससे और अन्य 26 ग्रामवासियों से धोखाधड़ी किया। दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन देकर एक ग्रामीणों का एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में 40 प्रतिशत की सब्सिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्योरिटी बतौर 3-3 चेक प्राप्त किया गया। चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों-परिचितों के खाता में ट्रांसफर किया गया। इस तरह आरोपियों के द्वारा 45,92, 250/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. विकास सोनी
2. मधु पटेल -ग्राम परसकोल, धमधा

You may also like