Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » दुर्ग में नाबालिग से गैंगरेप, PWD विभाग का टाइम कीपर UP से गिरफ्तार

दुर्ग में नाबालिग से गैंगरेप, PWD विभाग का टाइम कीपर UP से गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम सात साल तक गैंगरेप

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG prime news

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग में नौकरी के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप में मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पीडबल्यूडी (PWD) के टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम आरोपी को लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हुई। आरोपी राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा गया है।

पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए आरोपी गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि आरोपी राज्य से बाहर भाग चुका है। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं।

मोबाइल किया टै्रक

पुलिस की टीमों ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन स्पष्ट होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

शिकायत के बाद से फरार था आरोपी

बताया जा रहा है कि, आरोपी राजू कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था। घटना के बाद जब मामला दर्ज हुआ, तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दी

इस बीच आरोपी संजय की ओर से अग्रिम जमानत के लिए दुर्ग न्यायालय में आवेदन किया गया, जिसमें चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पॉक्सो) अनीश दुबे की अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दी। इसी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी अनिल चौधरी की ओर से भी जमानत आवेदन दिया गया है।

नौकरी लगाने के नाम सात साल तक गैंगरेप

दुर्ग की पीडि़त नाबालिग को नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ 7 साल तक लगातार गैंगरेप किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया।

You may also like