राजनांदगांव. थाना गैंदाटोला क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत कार्रवाई करते हुए एक असामाजिक तत्व को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते विवाद और संभावित अपराध को रोकने के उद्देश्य से की गई।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार ग्राम बेलरगोंदी निवासी बिरेन्द्र साहू (35 वर्ष) ने शिकायतकर्ता अहिल्या साहू पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर आरोपी मौके पर ही विवाद और मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे क्षेत्र में शांति भंग होने की स्थिति बन गई।
पुलिस की कार्रवाई
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना गैंदाटोला पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही धारा 126 और 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रशासन का संदेश
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
