Home » Blog » अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में हो सकती है बारिश, Yellow Alert जारी

अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में हो सकती है बारिश, Yellow Alert जारी

by CG Prime News
0 comments

रायपुर। Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इसी बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और उसके बाद के दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 1 और 2 अप्रैल को दुर्ग, बस्तर संभाग और अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 1 अप्रैल को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर इलाके में बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल को को दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश के आसार हैं।

लू का अलर्ट जारी

बात करें राजधानी की तो शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। यानी रात भी काफी गर्म हो गई है। वहीं बिलासपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 24.8 डिग्री रहा। फिलहाल रविवार से मंगलवार तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है।

You may also like