Thursday, September 17, 2026
Home » Blog » बालोद में रोड एक्सीडेंट में पिता-पुत्री की मौत, राखी छोड़कर लौट रहे थे गांव

बालोद में रोड एक्सीडेंट में पिता-पुत्री की मौत, राखी छोड़कर लौट रहे थे गांव

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@बालोद/डौंडीलोहारा. राखी छोड़कर घर लौट रहे सिरपुर निवासी पिता-पुत्री को तेज रफ्तार ट्रक ने अपने जद में ले लिया। रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार शाम को हुए इस सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। डौंडीलोहारा पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरपुर निवासी हीरालाल तीस वर्ष और उसकी चार साल की बेटी हर्षिता के रूप में की गई है। घटना डौंडीलोहारा से चार किमी. दूर ग्राम खैरीडीह और सोरली के बीच की है। आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राखी छोडऩे गया था पिता ससुराल
रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे डौंडीलोहारा से 4 किलोमीटर दूर ग्राम खैरीडीह सोरली के बीच सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पिता-पुत्री ग्राम खपराभाट राखी छोडऩे गए थे। अपने घर ग्राम सिरपुर लौटते समय दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 24 एफ 8681 ने ठोकर मार दी। चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 24 ई 3183 में सवार दोनों पिता-पुत्री को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

You may also like