Wednesday, May 27, 2026
Home » Blog » जादू-मंतर से पैसा डबल करने का झांसा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

जादू-मंतर से पैसा डबल करने का झांसा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

₹5 लाख की ठगी, धमकी देकर करते थे वसूली; धौराभाठा से पकड़े गए आरोपी

by cgprimenews.com
0 comments
जादू-मंतर से ठगी मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र को पुलिस हिरासत में लेते हुए।

बलौदाबाजार। जादू-मंतर से पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ग्राम बलौदी और ग्राम रामपुर के दो लोगों से अलग-अलग मामलों में कुल ₹5,00,000 की धोखाधड़ी की।

पहले मामले में ₹3 लाख की ठगी

प्रार्थी नोहर यादव (57), निवासी ग्राम बलौदी ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में आरोपियों ने घर आकर जादू-मंतर से पैसा कई गुना करने का झांसा दिया और 18 अक्टूबर 2022 को ₹3,00,000 नगद ले लिए। रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। जांच के बाद अपराध क्रमांक 452/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में ₹2 लाख और जान से मारने की धमकी

प्रार्थी पराग कटियार, निवासी ग्राम रामपुर ने बताया कि 2 नवंबर 2022 को आरोपियों ने ₹2,00,000 लेकर पैसा डबल करने का वादा किया। जब रकम वापस मांगी गई तो जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 454/2025 धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

धौराभाठा से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना पलारी पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों दीनदयाल जांगड़े (66) और पुरुषोत्तम जांगड़े (35), निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने कुल ₹5 लाख की ठगी स्वीकार की।

आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल और ₹5,000 नगद जब्त किया गया है। दोनों को 18 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

You may also like