Thursday, April 2, 2026
Home » Blog » दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से मिला 2.880 किलो गांजा, बुजुर्ग निकला था बेचने

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से मिला 2.880 किलो गांजा, बुजुर्ग निकला था बेचने

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. 2.880 kg recovered from a bike during a vehicle check in Durg दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी से पुलिस ने दो किलो 880 ग्राम गांजा जब्त किया है। वहीं गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि दुर्ग के नयापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध प्रतीत हुआ। उसे रोककर तलाशी ली गई।

गांजा बिक्री के लिए रखा था

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री करने हेतु रखा जाना स्वीकार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है

यह सामग्री किया गया जब्त

1. 2 किलो 880 ग्राम गांजा (कीमती लगभग 1,44,000 रुपए)
2. इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमती लगभग 1,000 रुपए)
3. स्कूटी होण्डा एक्टिवा 5त्र क्रमांक ष्टत्र 07 क्च 2400 (कीमती लगभग 80,000 रुपए)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस स्टाफ एवं वाहन चेकिंग टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like