Home » Blog » दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने दो निरीक्षक और एक SI का किया तबादला

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने दो निरीक्षक और एक SI का किया तबादला

स्मृति नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू को रक्षित केंद्र दुर्ग भेज दिया गया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग एसएसपी (Durg SSP) विजय अग्रवाल ने जिले के दो चौकी और एक थाना प्रभारी का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक प्रकाश कांत को यातायात से हटाकर भट्टी थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं भट्टी थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। ट्रांसपोर्टर का जुलूस निकालने मामले में चर्चा में रहे स्मृति नगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू को रक्षित केंद्र दुर्ग भेज दिया गया है।

हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार

दुर्ग जिले के स्मृतिनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु को एसपी ने बुधवार को चौकी से हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया है। यह प्रशासनिक कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनके आचरण की जांच करवाने के निर्देश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिए थे।

एसआई गुरविंदर सिंह पर हाल ही में दो व्यवसायियों के साथ गलत और मनमानी तरीके कार्रवाई के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उनकी जगह भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

You may also like