CG Prime News@दुर्ग. Durg: Fraud through suspicious accounts, 6 account holders arrested म्यूल अकाउंट से लाखों की धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के चलते भिलाई साइबर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर फ्रॉड की राशि के संबंध में है। आरोपियों के खाते से विभिन्न बैंकों के खातों के चेक के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि का लेन-देन पाया गया है। दूसरे राज्यों से प्राप्त सूची के आधार पर खातों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है।
6 खाता धारकों को किया था चिन्हित
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में दर्ज साइबर धोखाधड़ी प्रकरणों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि विभिन्न बैंकों के खातों में ठगी की राशि प्राप्त कर चेक और अन्य माध्यमों से निकासी की गई है। दिनांक 11.02.2026 को विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया। जिसमें 6 खाता धारकों को चिन्हित कर पूछताछ और वैधानिक कार्यवाही की गई।
50 लाख तक का मिला संदिग्ध लेनदेन
जांच में पाया गया कि संबंधित खातों के माध्यम से विभिन्न जिलों में दर्ज कुल 26 शिकायतों की राशि का लेन-देन हुआ है। एक प्रकरण में 13,00,000 रुपये, अन्य प्रकरणों में 15,000 रुपये, 38,800 रुपये और 50,00,000 रुपये तक की राशि का संदेहास्पद लेन-देन पाया गया। संबंधित प्रकरणों में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध हैं। अन्य में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
इन्हें किया गिरफ्तार
1. रूपेश बंजारे, निवासी दुर्ग
2. आज़ेन्द्र साहू, निवासी दुर्ग
3. जावेद शेख, निवासी दुर्ग
4. सरस्वती निषाद, निवासी दुर्ग
5. हेमा बिनानी, निवासी दुर्ग
6. अभिषेक गुप्ता, निवासी दुर्ग
सराहनीय भूमिका रही
इस कार्यवाही में साइबर सेल दुर्ग के प्रभारी अधिकारी, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों और तकनीकी टीम की सक्रिय, समन्वित भूमिका रही। दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से संबंधित कॉल, लिंक या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
