Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » क्या आप भी चलाते है मैसेजिंग ऐप Telegram तो जान लीजिए इसका मालिक है 100 बच्चों का बाप

क्या आप भी चलाते है मैसेजिंग ऐप Telegram तो जान लीजिए इसका मालिक है 100 बच्चों का बाप

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

एंटरटेनमेंट डेस्क . दुनिया के कई देशों में बिना शादी के बच्चे पैदा करना आज भी काफी शर्मिंदगी और हैरानी की बात होती है, पर बहुत से देश ऐसे भी हैं, जहां ये बिल्कुल आम बात हो चुकी है। हालांकि, एक शख्स ने बिना शादी के इतने बच्चे पैदा कर लिए, कि जिन देशों में ये आम प्रथा हो गई है। वहां पर भी इस शख्स के चर्चे होने लगे हैं। इस रशियन आदमी ने सिर्फ 39 की उम्र में 100 बच्चों को जन्म दिया है।    

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पैवेल डुरो रूसी बिजनेसमैन हैं। उनका नेट वर्थ 13.6 बिलियन पाउंड है। वो रूसी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म VK के फाउंडर हैं, साथ ही मैसेंजर ऐप टेलीग्राम भी उन्होंने ही बनाया है। 39 साल की उम्र में वो अविवाहित हैं, मगर हैरानी इस बात की है कि वो 100 बच्चों के पिता हैं। उन्होंने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि बिना शादी के वो इतने बच्चों के पिता कैसे बन गए।       

उन्होंने लिखा- मुझे बताया गया है कि मैं 100 बच्चों का बायोलॉजिकल पिता हूं। ये किसी ऐसे व्यक्ति के लिए कैसे मुमकिन है।जिसने शादी नहीं की और अकेला रहना पसंद करता है? इसके बाद उन्होंने समझाया कि ये सब कुछ संभव कैसे हुआ? दरअसल, पैवेल एक स्पर्म डोनर हैं, उन्होंने 12 देशों के करीब 100 कपल को माता-पिता बनने में मदद की थी। पैवेल ने बताया कि 15 साल पहले उन्होंने स्पर्म डोनेशन का काम तब शुरू किया, जब उनका एक दोस्त उनके पास अजीब तरह की मदद मांगने पहुंचा।      

दोस्त और उसकी बीवी काफी वक्त से बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे थे, मगर फर्टिलिटी इशू की वजह से नहीं कर पा रहे थे। दोस्त चाहता था कि पैवेल एक क्लिनिक में अपने स्पर्म डोनेट करें, जिसके इस्तेमाल से कपल को बच्चा हो सके। पहले तो पैवेल को बहुत हंसी आई, मगर जब उन्हें एहसास हुआ कि दोस्त बहुत गंभीर है, तब वो तैयार हो गए। दरअसल, क्लिनिक ने कहा था कि उनके पास हाई क्वालिटी स्पर्म की कमी है। तब पैवेल ने इसे समाज सेवा का और दोस्त के प्रति अपना फर्ज मानकर डोनेशन दिया। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हेल्दी स्पर्म की कमी हो रही है और उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो लोगों की मदद कर रहे हैं।    

पिछले 1 साल से उन्होंने स्पर्म डोनेशन का काम छोड़ दिया है, मगर उनके फ्रोजन स्पर्म का इस्तेमाल अभी भी हो सकता है। हालांकि, वो गुमनाम तरीके से प्रयोग में लाया जाता है।अभी तक ये तय नहीं है कि आगे चलकर क्या उनके बच्चे, उनकी संपत्ति पर दावा करेंगे या नहीं। एक्स पार्टनर से पैवेल की एक बेटी और बेटा भी हैं. राजनीतिक मदभेदों की वजह से वो रूस से भाग निकलने थे और अब वो संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं। 2022 में फोर्ब्स ने उन्हें यूएई का सबसे अमीर विदेशी व्यक्ति बताया था। अगस्त 2021 में उन्होंने फ्रेंच नागरिकता हासिल कर ली थी और हाल ही में उनके पास EU की नागरिकता है।

You may also like