CG Prime News@दुर्ग.District banished accused arrested with sharp weapon in Durg district दुर्ग जिले से जिला बदर आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ है। शनिवार को पुलिगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला बदर आरोपी विक्रांत उर्फ विक्की चंद्राकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कुनारी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
लोगों को डरा रहा था आरोपी
पुलगांव थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नदी रोड पुलगांव स्थित पानी टंकी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार हथियार लेकर लहरा रहा है। आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित हो गया है। सूचना पर तत्काल थाना पुलगांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
धारदार हथियार बरामद किया
पूछताछ में उसने अपना नाम विक्रांत उर्फ विक्की चंद्राकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कुनारी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 224/2026 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ 9 अपराध पंजीबद्ध है
आरोपी थाना पुलगांव का निगरानी बदमाश है। जिसके विरुद्ध पूर्व में 9 अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी। जिला बदर अवधि के दौरान क्षेत्र में उपस्थित होकर सार्वजनिक शांति भंग करने और होली पर्व के मद्देनजऱ संभावित गंभीर अपराध की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
