Wednesday, April 1, 2026
Home » Blog » बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने में किया सरेंडर

बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने में किया सरेंडर

चार साल पहले की थी दूसरी शादी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@रायपुर. Dismissed Policeman Murders Wife and Daughter in Raipur छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है।

थाने में किया सरेंडर

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और पुलिस से कहा कि मेरी पत्नी का किराएदार से अफेयर था। मां बेटी दोनों के टॉर्चर से परेशान होकर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया। फिर बेटी चित्रा साहू (22) को मौत के घाट उतार दिया।

चार साल पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। मर्डर की सूचना पड़ोसियों ने थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

cg prime news

बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, थाने में आकर किया सरेंडर

सेवा से किया बर्खास्त

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को पूर्व में अनुशासनहीनता के कारण सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। पुलिस हिरासत में आरोपी गुलाब साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि किराएदार ने घर गाड़ी पैसा का लालच देकर मेरी पत्नी का ब्रेनवॉश कर दिया था। वह कहता था कि बेटी को गोद ले लूंगा फिर हम ऐश करेंगे। मुझे निकालने की बात कहता था। उसकी बात में आकर मां बेटी मुझे घर से निकलने कहती थी।

मार्केटिंग लाइन में करते हैं काम

आरोपी ने बताया कि जब मां-बेटी हर समय टॉर्चर करने लगे तो मुझसे सहन नहीं हुआ इसलिए दोनों की हत्या कर दी। मैं 2 साल पहले बिलासपुर में पुलिस में नौकरी में था, ट्रेनिंग करके छोड़ दिया था, फिर मार्केटिंग लाइन में आ गया था।

 

You may also like