CG Prime News@बिलासपुर.Husband and wife commit suicide in Bilaspur छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति-पत्नी की लाश पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी। घटना जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दंपती के बीच चल रहा था विवाद
मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते दंपती के बीच विवाद हुआ था।
घर से घूमने निकले थे पति-पत्नी
सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
पीएम के लिए भिजवाया शव
फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा था। मामले में दिलहरण यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल भर पहले ही गतौरी की रहने वाली पूर्णिमा से प्रकाश यादव की शादी हुई थी। वे चिंगराजपारा स्थित कदमपारा में किराए के मकान में रहते थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था। पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी।
इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। रविवार रात भी दंपती का इसी बात पर विवाद हो गया दोनों अलग रहने के लिए राजी भी हो गए, जिसके बाद सामान भी पैक कर लिया। इसके बाद दंपती बाहर निकले। फिर सड़क किनारे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली।
