CG Prime News@रायपुर. CGBSE Result 2026: Jigyasu Verma Tops Class 12 with 98.60% छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत रहे, जिन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेरिट में दुर्ग जिले की रिया साहू ने 97.60 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा है।
टॉप 10 में 43 स्टूडेंट्स ने बनाई जगह
12 वीं बोर्ड में इस साल कुल 83.04त्न स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम हैं। रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई। 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.04 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया, जबकि लड़कों का परिणाम 78.86 प्रतिशत रहा।
टॉपर्स को 1.5 लाख देगी सरकार
करीब 2.44 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 2.02 लाख छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख देने का ऐलान किया है। टॉपर जिज्ञासु वर्मा ने बताया कि आगे इंजीनियर बनना चाहते हैं। उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं।
CGBSE 12वीं परीक्षा 2026 टॉपर्स लिस्ट-
जिज्ञासू वर्मा- 98.60% – सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी (बलौदा बाजार) ओमनी वर्मा- 98.20% – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल, (बेमेतरा) कृष महंत -97.80% – शासकीय बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, छाल (रायगढ़) रिया साहू – 97.60% – पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, (दुर्ग) शहनाज परवीन- 97.60% – केजी कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली (महासमुंद) ताहिरा खान- 97.60% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, (पेंड्रा) कुसुमलता बिपरे- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कंडेल (धमतरी) हेमलता साहू -97.40% – बीडी गवर्नमेंट स्कूल, खरोरा (रायपुर) ओंकार कैवर्त-97.40% – गवर्नमेंट मल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल, (पेंड्रा) आशा यादव- 97.40% – स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुनकुरी (जशपुर)
