Wednesday, April 22, 2026
Home » Blog » भिलाई और रिसाली निगम के 3 वार्ड में उपचुनाव, रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

भिलाई और रिसाली निगम के 3 वार्ड में उपचुनाव, रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

भिलाई निगम के वार्ड 1 में होगा उपचुनाव

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Bypolls in 3 Wards of Bhilai and Risali Corporations छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले में होने वाले नगरपालिका उप-निर्वाचन 2026 के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्तियां भिलाई और रिसाली नगर पालिक निगम के रिक्त वार्डों में चुनाव संपन्न कराने हेतु की गई हैं।

भिलाई निगम के वार्ड 1 में होगा उपचुनाव

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 01 (जुनवानी) के लिए नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल (आईएएस) को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनकी सहायता के लिए नगर निगम दुर्ग के उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रिसाली निगम के दो वार्डों में होगा उपचुनाव

इसी प्रकार, नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 2 और 39 के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय को रिटर्निंग ऑफिसर और उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पदाभिहित किया गया है। यह आदेश तत्कालशील हो गया है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may also like