Friday, April 24, 2026
Home » Blog » Breaking: दुर्ग जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त

Breaking: दुर्ग जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान जब्त

दुर्ग पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई; ‘मुसाफिर’ और ‘M4’ ब्रांड के जर्दा युक्त उत्पाद हो रहे थे तैयार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@दुर्ग. Police raid on illegal gutkha factory in Durg district दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गुटखा निर्माण फैक्ट्री पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में गैरकानूनी तरीके से गुटखा और जर्दा उत्पाद तैयार कर पैकिंग की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर अवैध उत्पादन का खुलासा हुआ।

फैक्ट्री में बन रहे थे ब्रांडेड जर्दा उत्पाद

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में ‘मुसाफिर’ ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और ‘M4’ ब्रांड का सुगंधित जर्दा पैक किया जा रहा था। मौके पर भारी मात्रा में तैयार माल, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनरी बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्पादों को बिना वैध अनुमति और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के साथ तैयार किया जा रहा था।

13 मजदूरों की पहचान, कई राज्यों से जुड़े

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लाए गए थे। पुलिस सभी मजदूरों से पूछताछ कर रही है और फैक्ट्री संचालकों की भूमिका की जांच जारी है।
अप्रैल से चल रही थी फैक्ट्री, जांच जारी
पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत से संचालित हो रही थी।

फिलहाल फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा सैंपल जांच और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही बड़ी गिरफ्तारी संभव है।

You may also like