Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Breaking: दुर्ग जिले में बिहार के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Breaking: दुर्ग जिले में बिहार के मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

मृतक का शव डुमरडीह बस स्टैंड के पास मिला था।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
उतई पुलिस द्वारा नशीली टैबलेट, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त करते हुए आरोपी

CG Prime News@दुर्ग. Youth Murder in durg district दुर्ग जिले में बिहार के एक मजदूर की पीट-पीटकर उसके ही साथियों ने हत्या कर दी। मृतक का शव डुमरडीह बस स्टैंड के पास मिला था। पुलिस ने हत्या के मामले में शुक्रवार को 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना उतई थाना क्षेत्र की है।

बिहार का रहने वाला था मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल सिंह रजक बिहार का रहने वाला था। वो और उसका भाई सोनू रजक विजय पांडेय के आरा मिल में काम करते थे। भाई सोनू ठेकदार भी था। मृतक अपने भाई का धौंस दिखाकर आए दिन शराब पीकर बाकी लेबर से मारपीट करता था। जिसके चलते दोनों भाई को काम से निकाल दिया गया था। जिसके बाद सोनू बिहार चला गया। मृतक यही रुक गया था।

काम से निकाल दिया था

वारदात 5 नवंबर की रात की है। मृतक वापस उसी आरा मिल में सोने चला गया, जहां पर वह सोता था। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ उसका विवाद हुआ। जिस पर UP, बिहार से आए मजदूर अटल पाण्डेय, अक्षय कुमार, राहुल सिंह, अमरनाथ प्रजापति, अंजनी ने उससे मारपीट की।

सभी आरोपी गिरफ्तार

मृतक दारू पिया था। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोट आई थी। रात में ही आरोपियों ने उसे बस स्टैंड में छोड़ दिया। जहां सुबह वह मृत अवस्था में मिला। डॉक्टर के शॉर्ट PM के आधार पर मारपीट करके हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

You may also like