CG Prime News@दिल्ली. Women’s Reservation and Delimitation Bill महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान के तीन संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई। 21 घंटे की चर्चा के बाद सबसे पहले संविधान संशोधन बिल पर वोटिंग हुई। संविधान 131 वां संशोधन विधेयक 2026 के जरिए 850 सीट करने का प्रावधान था। इसके पक्ष में 298 विपक्ष में 230 वोट पड़े।
लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले। बिलों को पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बहुमत नहीं मिलने पर यह बिल 54 वोट से गिर गया है। इसके बाद सरकार ने बाकी दो बिल परिसीमन संशोधन संविधान बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल 2026 पर सरकार ने वोटिंग कराने से इनकार कर दिया।
11 साल में पहली बार बिल गिरा
11 साल के शासन में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने एक घंटा भाषण दिया था। कहा कि अगर यह बिल पास नहीं होते तो उसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही है कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।
राहुल गांधी ने बिल को कहा शर्मनाक
शुक्रवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी ( Rahul gandhi) ने पीएम मोदी ( PM Modi ) को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि-यह महिला आरक्षण बिल महिलाओं को कमजोर बनाएगा। यह शर्मनाक कानून है, पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है।
NDA सांसदों ने किया विरोध
राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर के साथ कहा कि भाजपा भारत के लोग या सेना नहीं है। हम आपको अटैक करते हैं, सेना को नहीं। आप कायरों की तरह सेना के पीछे मत छिपो। राहुल गांधी ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा- बालाकोट, नोटबंदी, सिंदूर का जादूगर पकड़ा गया। इस पर एनडीए सांसदों ने विरोध किया। बोले- राहुल प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने उनके विवादित शब्दों को कार्यवाही से हटा दिया।
राहुल की स्पीच की 4 बड़ी बातें
सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है: भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।
दलितों, ओबीसी वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल: भारत के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है। सरकार ओबीसी का अधिकार छीनना चाहती है।
पीएम ने अमेरिका के साथ दबाव में समझौता किया: अमेरिका के साथ एक ऐसा समझौता किया गया जिस पर देश का कोई भी प्रधानमंत्री किसी भी हाल में दस्तखत नहीं करता। जब तक कि वह किसी दबाव में न हो, कल मैं प्रधानमंत्री को बोलते हुए देख रहा था। उनमें ऊर्जा की कमी लग रही थी, वे अपना मैसेज ठीक से पहुंचा नहीं पा रहे थे। अचानक मेरा ध्यान इस बात पर गया कि कल 16 अप्रैल थी। यही वह संख्या है- 16, इसी में पहेली का जवाब छिपा है।
हम आपको चुनावी नक्शा बदलने नहीं देंगे: आप डरते हो कि देश की राजनीति में क्या हो रहा है। आपकी पॉवर कम होती जा रही है। इसलिए चुनावी नक्शा बदलना चाह रहे हो जैसा कि असम में किया, लेकिन हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। पूरा विपक्ष इसे हरा कर रहेगा।
