Friday, May 15, 2026
Home » Blog » Bhilai: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

Bhilai: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

Bhilai: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती की मौत, पुलिस वाहन में तोड़फोड़

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार नव दंपति की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-53 पर तलहानाला फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
(Scooty riding couple died after being hit by truck, mob vandalized police vehicle)

नव दंपति की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कोहका निवासी मुकेश कुर्रे और उनकी पत्नी कामेश्वरी कुर्रे के रूप में की गई है। दोनों रायपुर से अपने मौसी के घर से लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के शव को सुपेला मोर्चरी में शिफ्ट किया।

अस्पताल में हंगामा, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और मोहल्लेवासी अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल बिगड़ गया। गुस्साई भीड़ ने पेट्रोलिंग वाहन और डायल 112 की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।

स्थिति संभालने पुलिस लाइन से भेजा गया बल

हंगामा बढ़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके।

You may also like