CG Prime News@दुर्ग. Bhilai: 5 accused of synthetic heroin intoxication arrested दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक कार में सिन्थेटिक हिरोईन चिट्टा का नशा कर रहे पांच नशेडिय़ों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशेडिय़ों में दो अपचारी बालक शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 10.7 मिली ग्राम चिट्टा जब्त किया गया है। वहीं 6 मोबाइल और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कार में कर रहे थे नशा
थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को सूचना मिली कि सिरसा भाठा महंदी बाड़ी के बाजू खाली मैदान में एक सफेद रंग की हुंडई कार खड़ी है। कार जिसका पीछे का कांच फूटा हुआ है। कार क्रमांक सीजी 05 एल डब्लू 6628 में कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिन्थेटिक हिरोईन का नशा कर रहे है। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
अपचारी बालक भी कर रहे थे नशा
कार में बैठे रवेल सिंह उर्फ जॉनी, कार चालक दिशान्त, रोहित गुप्ता, ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह और उनके साथ दो अपचारी बालक नशा कर रहे थे। कार में धुआं भरा था। आरोपी एल्युमिनियम फाईल में चिट्टा रखकर लाईटर की सहायता से चिट्टा का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को नशा करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
आरोपियों से मादक पदार्थ जब्त
आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रावेल सिंह से 6.50 मिली ग्राम चिट्टा बिक्री रकम 27,500 रुपए, दिशान्त से 2.10 मिली ग्राम चिट्टा वरना कार, एल्युमिनियम फाईल, लाईटर, रोहित गुप्ता से 0.58 मिली ग्राम चिट्टा एल्युमिनियम फाईल, लाईटर, ओमकार सिंह उर्फ गोली से 0.51 मिली ग्राम चिट्टा एल्युमिनियम फाईल, लाईटर अन्य विधि से संघर्षरत बालक से 0.53 मिली ग्राम चिट्टा एल्युमिनियम फाईल, लाईटर और दूसरे से 0.48 मिली ग्राम एल्युमिनियम फाईल, लाईटर जब्त किया गया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी भिलाई में अप.क. 517/2025 धारा 27 (क), 21 (क), (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करके गिरफ्तार किया गया। किशोर बालकों को मन: प्रभावी सिन्थेटिक चिट्टा बेचने के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत एवं आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल कर संगठित अपराध की कार्यवाही भी की जा रही है।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. रवेल सिंह उर्फ जॉनी कैलाश नगर जामुल
2. कार चालक ने अपना नाम दिशान्त निवासी गनियारी
3. रोहित गुप्ता निवासी संगम चौक खुर्सीपार
4. ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह निवासी सुभाष मार्केट खुर्सीपार
5. दो अपचारी बालक
