Home » Blog » महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच

महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियां ईडी ने अटैच कर दी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की हैं। जिनमें 18 संपत्तियां दुबई में, 2 संपत्तियां नई दिल्ली में, इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1700 करोड़ रुपए हैं। जांच में ये बात सामने आई है कि सौरभ ने मनी लॉन्ड्रिंग के पैसे से ये लग्जरी बंगले कार खरीदे थे।

मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 24 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत कार्रवाई की है। ED के अनुसार, ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हैं, जिन्हें उनके और उनके सहयोगियों के नाम पर कंट्रोल किया जा रहा था। इनमें विकास छपारिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन तिब्रेवाला और सुरेंद्र बागड़ी शामिल हैं।

4336 करोड़ की संपत्तियां अटैच

ED ने इस मामले में अब तक 175 से ज्यादा ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन किए गए। 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 74 लोगों को आरोपी बनाया गया। साथ ही रायपुर की विशेष PMLA अदालत में 5 प्रॉसिक्यूशन शिकायतें दाखिल की गई हैं। एजेंसी के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 4336 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं।

भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया

ED ने सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, अनिल अग्रवाल और शुभम सोनी के खिलाफ Fugitive Economic Offenders Act 2018 के तहत आवेदन भी दायर किया है। एजेंसी का कहना है कि विदेश में बैठे आरोपियों को पकड़ने और अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट शामिल

ED के मुताबिक, अटैच की गई विदेशी संपत्तियां दुबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं, जिनमें Dubai Hills Estate (Hills View, Fairway Residency, Sidra) में लग्जरी विला और अपार्टमेंट, Business Bay और SLS Hotel & Residences में हाई-एंड अपार्टमेंट और बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट शामिल है।

You may also like