Home » Blog » वायरल वीडियो के बाद एएसआई रजनीश गजभिए पुलिस लाइन अटैच

वायरल वीडियो के बाद एएसआई रजनीश गजभिए पुलिस लाइन अटैच

वाहन चेकिंग के दौरान पैसे लेने का वीडियो प्रसारित, निष्पक्ष जांच के आदेश

by cgprimenews.com
0 comments
कबीर नगर हेरोइन केस में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में।

कांकेर। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद दमकसा चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनीश गजभिए को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। वीडियो में कथित तौर पर पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई

प्राथमिक जानकारी के अनुसार एएसआई रजनीश गजभिए 17 फरवरी 2026 को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। उनके अनुसार वाहन चालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर ₹500 का चालान किया गया था, जिसकी विधिवत रसीद भी प्रस्तुत की गई है। बताया गया कि चालक और उसके सहयोगी ने आपस में राशि एकत्र कर चालान की रकम जमा की।

व्यवहार शैली पर उठे सवाल

हालांकि, वायरल वीडियो में अधिकारी की बातचीत और व्यवहार की शैली संदिग्ध प्रतीत होने से उनके आचरण पर प्रश्नचिह्न लगे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कांकेर द्वारा संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

निष्पक्ष जांच के निर्देश

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक विभागीय अथवा कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You may also like