Durg: बाल संरक्षण इकाई में भर्ती का विज्ञापन जारी, जल्दी करें अप्लाई 

Oplus_16908288

CG Prime News@दुर्ग. CG government job vacancy in durg दुर्ग जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई जिला दुर्ग में मिशन वात्सल्य के तहत रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग (ICPS) से प्राप्त स्वीकृति के अनुरूप संविदा भर्ती के लिए आवेदकों से 15 दिसम्बर 2025 तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग जिला बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राज्य शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इस स्वीकृति के अनुक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल), विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, लेखापाल, आउटरीच वर्कर के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

यहां देखें पूरी जानकारी

जारी विज्ञापन में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधी विस्तृत विवरण भी जारी किया गया है। यह विज्ञापन दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया संबंधी संपूर्ण जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप भी उपलब्ध है। यह समस्त जानकारी उपरोक्त वेबसाईट पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है।

Related posts

UPI Payment Charge: ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज

जमीन के सौदे में धोखाधड़ी करने वाला दलाल गिरफ्तार, सौदा करके दूसरे को बेच दी जमीन

शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाकर प्रेमी ने जिंदा जलाया, पेट्रोल छिड़कर कर दिया मौत के हवाले