Monday, June 15, 2026
Home » Blog » अवैध महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

अवैध महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर कोतवाली पुलिस की रेड, 6 लीटर शराब और नगदी जब्त

by cgprimenews.com
0 comments
कांकेर पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी की गिरफ्तारी

कांकेर। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोदाभाट में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश मण्डावी (36), निवासी बरदेभाठा, थाना कांकेर के रूप में हुई है।

शराब और नगदी बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2-2 लीटर की तीन प्लास्टिक बोतलों में कुल 6 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 600 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 200 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 भी जारी किया गया है, जहां दी गई सूचना गोपनीय रखी जाती है।


You may also like