Home » Blog » होली पर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

होली पर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने 28 पाव देशी मदिरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments
राधिका नगर क्षेत्र में अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करती सुपेला पुलिस।

दुर्ग. होली पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मदिरा बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सुपेला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबिर सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस को 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आर.के. मैदान, राधिका नगर क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से देशी मदिरा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिम्मन महानंद (19 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया।

28 पाव देशी मदिरा बरामद

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 28 पाव देशी मदिरा बरामद की गई, जिसमें —

  • 22 पाव देशी शोले प्लेन मदिरा

  • 06 पाव देशी शोले मसाला मदिरा

बरामद शराब को पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेचकर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहा था।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना सुपेला में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

सघन चेकिंग अभियान जारी

दुर्ग पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान शहर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा बिक्री, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमरदास गंगेले, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला एवं आरक्षक सूर्यप्रताप राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You may also like