Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » आबकारी विभाग के फरार इनामी ओएसडी को ACB और EOW ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

आबकारी विभाग के फरार इनामी ओएसडी को ACB और EOW ने किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर. आबकारी विभाग के फरार ईनामी ओएसडी समुद्र सिंह को एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल समुद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि समुद्र सिंह की तबीयत खराब है, जिसकी वजह से उसे रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच शुरू होने के बाद समुंद्र सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया और फरार हो गया था। समुद्र सिंह करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति और घोटोले का आरोपी है। एसीबी की टीम ने पहले ही अधिकारी पर शिकंजा कंसा था।

रायपुर के अलावा मध्यप्रदेश के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच बोरियकला स्थित समुद्र सिंह के आवास में उसके होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

You may also like

Leave a Comment