Friday, November 6, 2026
Home » Blog » नौकरी की मांग कर रहे D.Ed अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को पुलिस ने घसीटा, शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव

नौकरी की मांग कर रहे D.Ed अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को पुलिस ने घसीटा, शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव

रायपुर में 2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग तेज, 321 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने परिवार के साथ किया प्रदर्शन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन करते डीएड अभ्यर्थी और उनके परिजन।

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में डीएड (D.Ed) अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को पुलिस ने गुरुवार को घसीट-घसीट के शिक्षा मंत्री के बंगले से बाहर निकाला। गुरुवार सुबह डीएड भ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया था।

जब तक तारीख घोषित नहीं होगी धरना जारी

लंबे समय से नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के मंत्री के बंगले पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों में भरकर वहां से हटाया। तूता धरना स्थल पहुंचाया गया। 400 से ज्यादा अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए थे। वे नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब तक तारीख घोषित नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।

प्रदर्शन में परिवार के सदस्य भी हुए शामिल

D.Ed अभ्यर्थी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शिक्षा मंत्री के बंगले के अंदर धरने पर बैठ गए थे। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथ-पैर पकड़कर उठाया और कुछ को घसीटते हुए बसों तक ले गई। इसके बाद सभी को बसों में भरकर तूता धरना स्थल पहुंचाया गया। अभ्यर्थियों के परिवार के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हैं।


जल समाधि की कोशिश की

इससे पहले भी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन किया था। घुटनों के बल चलकर विरोध जताया तो कभी तूता धरना स्थल के पीछे तालाब में जल समाधि लेने की कोशिश की। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों के घायल होने और कई को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी।

रायपुर में सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन करते डीएड अभ्यर्थी और उनके परिजन।

2,300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन।

इसलिए घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला

D.Ed अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लंबे समय से प्रदर्शन करने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इसी के चलते उन्होंने अब शिक्षा मंत्री के बंगले के अंदर धरना शुरू कर दिया है।

321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन

अभ्यर्थी लंबे समय से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ये पद अब तक भरे नहीं गए हैं। वे पिछले 321 दिनों से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

सरकार से प्रक्रिया पूरी करने की मांग

अभ्यर्थियों ने सरकार से 2,300 पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ नौकरी का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य और आत्मसम्मान से जुड़ा है।

You may also like