CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के एक मकान में नाबालिग लड़की की हत्या करके युवक फरार हो गया है। घटना लुचकी पारा वार्ड 7 की है। जहां नाबालिग लड़की और युवक किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहते थे। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को 11 बजे के बाद घटना की जानकारी मिली। जब किराए के मकान में टीम पहुंची तो वहां नाबालिग लड़की मृत अवस्था में मिली। उसने गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाया था। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। नाबालिग के साथ रहने वाला युवक फरार है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने घर और आसपास के इलाके को जांच के दायरे में लिया है। मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं और घटनास्थल की स्थिति की भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने नाबालिग लड़की की लाश को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सिर पर फटा हुआ मिला है। वहीं उसके पेट पर भी चोट के गंभीर निशान है।

Durg: नाबालिग लड़की की हत्या कर फरार हुआ युवक, पति-पत्नी की तरह रहते थे मकान में

घटना के बाद से युवक फरार
पुलिस की जांच में लड़की के साथ रहने वाला युवक फरार मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, अभी पुलिस ने उसकी भूमिका को लेकर कोई अंतिम बात नहीं कही है। वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि युवक पहले भी पॉक्सो केस में गिरफ्तार हुआ था। पेशे से ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस घर में रहने वाले लोगों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी कडिय़ों को जोड़ा जा सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और मामले से जुड़े दूसरे अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस मौके से मिले साक्ष्यों और दूसरी जानकारी का भी मिलान कर रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि नाबालिग वहां कितने समय से रह रही थी और वह किन परिस्थितियों में उस घर में पहुंची थी। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से जुड़ी जानकारी भी जांची जा सकती है। आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

