Saturday, August 8, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

सरकारी और निजी मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग; 16 अगस्त तक आवेदन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी, 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

CG Prime News@रायपुर. Chhattisgarh MBBS Counselling 2026 छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) ने पहले चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत अभ्यर्थी 9 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

9 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

DME के जारी कार्यक्रम के अनुसार MBBS और BDS काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके साथ ही कॉलेज और पाठ्यक्रम चुनने यानी चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी 9 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेज तथा कोर्स का चयन कर सकेंगे। चॉइस फिलिंग और उसे लॉक करने की अंतिम समय सीमा 17 अगस्त रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

अलग-अलग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क

काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है।


– UR और OBC अभ्यर्थी: 1,000 रुपए
– SC और ST अभ्यर्थी: 500 रुपए
– NRI अभ्यर्थी: 10,000 रुपए

काउंसिलिंग का आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) होगा। इसलिए आवेदन जमा करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।

आवेदन से पहले नियमों को जरूर पढ़े

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आरक्षण नियम, काउंसिलिंग प्रक्रिया और बॉन्ड से संबंधित नियमों को ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद ही आवेदन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करें।

CGDME वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

MBBS-BDS काउंसिलिंग से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, नियम, जरूरी दिशा-निर्देश और अन्य जानकारी CGDME की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसिलिंग से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही देखें और निर्धारित तारीखों का विशेष ध्यान रखें।

You may also like