Thursday, July 30, 2026
Home » Blog » दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, परिवार को धमकाकर जमीन हड़पने की कोशिश

दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, परिवार को धमकाकर जमीन हड़पने की कोशिश

आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, परिवार को धमकाकर जमीन हड़पने की कोशिश

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले की मोहन नगर थाना पुलिस ने धमकी देकर जमीन हड़पने की कोशिश करने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। पीडि़त ने आरोपी की शिकायत एसएसपी दुर्ग से की थी। जिसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस एक्टिव हुई और जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अवैध रूप से पीडि़त के जमीन को कब्जा कर हड़पने की कोशिश में लगा था। जिसके लिए वह पीडि़त परिवार को लगातार धमका रहा था।

पत्नी-बच्चों को धमकाया, भय का वातावरण बनाया

27 जुलाई को पीडि़त प्रविन्दर सिंह चाने ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को एक लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन की प्रति संबंधित थाना में प्राप्त होने पर उसका परीक्षण किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला आरोपी लाखन सिंह पीडि़त की पत्नी और बच्चों के बीच भय का माहौल उत्पन्न कर रहा है। उनको धमका कर उनकी भूमि हड़पने का प्रयास कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध

शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 533/2026 अंतर्गत धारा 296, 351(2), 308(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 28 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।


सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ द्वारा शिकायत का परीक्षण कर त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

गिरफ्तार आरोपी

लाखन सिंह (प्रॉपर्टी डीलर)

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि संबंधी किसी भी विवाद में कानून का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव अथवा अवैध कब्जे के प्रयास की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You may also like