Home » Blog » Big News: भिलाई स्टील प्लांट में CBI का छापा, लोहा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई

Big News: भिलाई स्टील प्लांट में CBI का छापा, लोहा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई

लोहा चोरी मामले में बीएसपी GM और AGM को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
Big News: भिलाई स्टील प्लांट में CBI का छापा, लोहा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई

CG Prime News@भिलाई. Bhilai steel plant CBI Raid भिलाई स्टील प्लांट में 250 टन स्क्रैप(लोहा) चोरी मामले में रविवार को सीबीआई (CBI) ने छापेमार कार्रवाई की। सीबीआई की टीम सुबह 10 बजे बीएसपी में पहुंची। जहां सीआईएएसफ (CISF) को पहचान पत्र दिखाकर टीम प्लांट के अंदर दाखिल हुई। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई के तीन सदस्यीय टीम ने प्लांट के एसएमएस 3 और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले जगहों की जांच की। बीएसपी प्रबंधन और लोहा चोरी से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की। सीबीआई की टीम दोपहर को प्लांट से बाहर आ गई।

पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में फ्लू डस्ट की आड़ में आयरन स्क्रैप चोरी के मामले में प्लांट के 2 अधिकारियों का नाम सामने आया था । पुलिस ने बीएसपी के GM हिमांशु भूषण मलिक (54) और AGM मनोज कुमार देवांगन (58) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अधिकारी प्लांट के अंदर आरोपियों की मदद कर रहे थे। हालांकि वे किस तरह से मदद कर रहे थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अधिकारी मास्टरमाइंड संजय सिंह के लगातार संपर्क में थे। इस मामले में पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी का यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

26 मई को हुआ था मामले का खुलासा

26 मई 2026 को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स और हथखोज के प्लॉट नंबर-18 में छापा मारा था। जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया गया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई थी। इसमें लगभग 90 लाख रुपए का लौह स्क्रैप शामिल था।

 

You may also like