CG Prime News@रायपुर. 1 Crore Theft at Lakshya Jewelers in Raipur Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बार फिर चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। रायपुर के नामी लक्ष्य ज्वेलर्स में करीब 1 करोड़ रुपए की चोरी हुई है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब ज्वेलरी शो रूम सोमवार सुबह खुला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।
ज्वेलरी शॉप पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम
सूचना मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जिससे चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
रविवार को बंद था ज्वेलरी शॉप
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे और दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण इसकी जानकारी कारोबारी को नहीं हुई। सोमवार सुबह शॉप खोलने पर चोरी का पता चला। जिसके बाद शॉप के मालिक ने सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
रेकी के बाद चोरी की घटना को दिया अंजाम
इस पूरे वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना से पहले रेकी की गई। चोर अच्छी तरह जानते थे कि रविवार को ज्वेलरी शो रूम बंद रहेगा। इसलिए उन्होंने चोरी के लिए आधी रात का समय चुना। ज्वेलरी शो रूम में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
सोने-चांदी से भरा बैग छीना
रायपुर में एक सप्ताह पहले महावीर ज्वेलर्स के मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने सोने-चांदी से भरा बैग छीन लिया था। बदमाशों ने मैनेजर के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। मैनेजर के अनुसार बैग में एक करोड़ से ज्यादा के गहने थे। उसके बाद चोरों ने लक्ष्य ज्वेलर्स को निशाना बनाया है।
