Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » कुम्हारी में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स गिरफ्तार, बोरे में रखा था दो लाख कैश

कुम्हारी में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स गिरफ्तार, बोरे में रखा था दो लाख कैश

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. Man Arrested in Kumhari with Country-made Pistol and Live Cartridges दुर्ग पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा और दो लाख रुपए कैश के साथ 53 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुम्हारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे से घेराबंदी करके पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा था कट्टा

थाना कुम्हारी पुलिस ने बताया कि 5 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारून नदी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक बोरी में अवैध देशी कट्टा और नगदी रकम रखकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

पुलिस टीम को देखकर संदेही व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश आष्टिकर निवासी कबीर नगर रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे की तलाशी लेने पर 1 लोहे का देशी कट्टा, 1 नग जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपये नगदी और एक वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ। आरोपी द्वारा हथियार और रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सामग्री को जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

cg prime news

कुम्हारी में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स गिरफ्तार, बोरे में रखा था दो लाख कैश

इस आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. अविनाश आष्टिकर, उम्र 53 वर्ष, निवासी एमडीडी 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कबीर नगर, रायपुर।

इस टीम ने आरोपी को पकड़ा

इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के थाना प्रभारी उनि पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि सुभाष बोरकर, आरक्षक जी. किरण, फनेश्वर गंगराले, विकास शेण्डे, राजेश धु्रव की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध हथियार एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

You may also like