Home » Blog » BJP ने घेरा भिलाई निगम, मेयर और आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

BJP ने घेरा भिलाई निगम, मेयर और आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

नेताओं ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी।

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@भिलाई. BJP protest against the Mayor and the Commissioner at the Bhilai Municipal Corporation भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को भिलाई नगर निगम का घेराव कर दिया। निगम में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। साथ ही SDM को ज्ञापन सौंपा। भाजपा के विरोध को देखते हुए निगम कार्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं पुलिस ने स्थिति से निपटने बैरिकेडिंग भी की थी। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश करते रहे।

निगम में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

भाजपा नेताओं ने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर नीरज पाल और आयुक्त राजीव पांडे की मिलीभगत से शहर में वित्तीय अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है। उनका आरोप है कि शिक्षा उपकर संचित निधि, 1248 भूखंडों की नीलामी से मिसी राशि और अन्य आर्थिक मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

cg prime news

BJP ने घेरा भिलाई निगम, मेयर और आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

प्रस्तावों की अनदेखी पर घेरा

प्रदर्शन के दौरान संजय नगर तालाब के पास स्थित व्यावसायिक भूमि के बिना शासन अनुमति किए गए ऑक्शन को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया। साथ ही निगम की सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों के विपरीत किए जा रहे कार्यों पर भी सवाल उठाए गए।

पेयजल संकट के मुद्दे पर भी घेरा

भाजपा नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में भिलाई की जनता पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था की बदहाली से जूझ रही है। कई क्षेत्रों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जबकि कचरा प्रबंधन की स्थिति भी खराब बनी हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी रामजी भारती और जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और पार्षद शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करेगी।

बंद कर दिया माइक

प्रदर्शन के दौरान जब भाजपा पार्षद संतोष मौर्य निगम आयुक्त राजीव पांडे के खिलाफ बोल रहे थे तो जिला मंत्री मनोज तिवारी और पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने उनका माइक बंद कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें बोलने के लिए कहा गया। इसके बाद दोबारा वह मंच पर आए और अपनी बात पूरी की।

आयुक्त के खिलाफ बोलने से मना किया

माइक बंद को लेकर संतोष मौर्य ने कहा कि कोई दिक्कत आ गया था, जिसके कारण माइक बंद किया गया था। बता दें कि एक दिन पहले हुई पार्टी की बैठक में आयुक्त राजीव पांडे के खिलाफ बोलने से मना किया गया था। इस दौरान पार्षद संतोष मौर्य ने इसका विरोध भी जताया था।

You may also like