Home » Blog » कवर्धा में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 घायल

कवर्धा में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 घायल

रायपुर से पंडरिया में शादी में जा रहे थे सभी युवक

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कवर्धा. Speeding Car Plunges into River in Kawardha Four Youths Dead छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। बेकाबू तेज रफ्तार कार सड़क से तीस फीट नीचे फोक नदी में जा गिरी। जिससे कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है।

शादी में जा रहे थे युवक तभी हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार सवार सभी युवक बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास कार का बैलेंस बिगड़ा और पलटते हुए 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

cg prime news

कवर्धा में तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, चार युवकों की मौत, दो घायल

दोनों की हालत गंभीर

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस बोली- पीएम के बाद सौंपा जाएगा शव

पांडातराई पुलिस का कहना है कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

You may also like