Monday, May 25, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला

आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर.IPL tickets will be available in Chhattisgarh starting May 3 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले 2 आईपीएल (IPL) मैच होंगे। टिकट बुकिंग रविवार (3 मई) से शुरू हो जाएगी। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक अपडेट आने की संभावना है। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी (RCB) की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है। इस वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket से टिकट ले सकते हैं।

दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

सबसे सस्ता टिकट 2 हजार का हो सकता

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट 2000 रुपए  की होगी। इसके अलावा 2500रुपए , 3500 रुपए , 5000 रुपए और 8000 रुपए तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे। मैच के बाद सुरक्षा कारणों से कांच फिर लगा दिए जाएंगे।

You may also like