Home » Blog » BJP के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर ED का छापा

BJP के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर ED का छापा

कुरूद में पूर्व मंत्री के चचेरे भाई के ठिकानों पर छापेमारी जारी, भारतमाला परियोजना से जुड़ी जांच

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला घोटाले ( Bharatmala Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को भाजपा (BJP) के पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूप्रेंद्र चंद्राकर के घर पर छापा मारा है। धमतरी जिले के कुरूद में ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है। फिलहाल अभी तक जांच के संबंध में ईडी ने अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

CG PRIME NEWS

BJP के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई के घर ED का छापा

जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के घर भी छापा

ईडी ने सोमवार को कुरूद के साथ ही जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी है। यह कार्रवाई सुबह से जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तीन गाडिय़ों में 12 से अधिक ईडी के अधिकारी कुरूद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंचे। टीम घर के अंदर जांच-पड़ताल कर रही है।

500 करोड़ रुपए के घोटाले की आशंका

भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में करीब 500 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। शिकायतों के आधार पर ईडी की जांच चल रही है। ईडी ने रायपुर, अभनपुर में इससे पहले भी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे।

करीबियों को मुआवजा दिलाने का आरोप

पूर्व मंत्री के चचेरे भाई पर आरोप है कि उन्होंने कथित भारतमाला घोटाले में अपने करीबियों को सिर्फ अभनपुर ही नहीं, बल्कि कायाबांधा (अभनपुर), दुर्ग, पाटन, राजनांदगांव के देवादा और मगरलोड जैसे क्षेत्रों में करोड़ों रुपए का मुआवजा दिलवाया है। जिसके आधार पर ईडी यह जांच कर रही है।

घर अंदर से लॉक कर दस्तावेजों की जांच

धमतरी में कुरूद के सरोजिनी चौक के पास भूपेंद्र चंद्राकर का घर है, जहां पर ED की टीम पहुंची हुई है। ईडी की टीम घर के अंदर जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबल भी मौजूद हैं। घर के अंदर से ताला लगाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति बाहर से अंदर ना जा सके।

You may also like