Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » ढोंगी बाबा ने महिला से किया रेप, ब्लैकमेल करने अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल की

ढोंगी बाबा ने महिला से किया रेप, ब्लैकमेल करने अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल की

चमत्कार से इलाज का दिया झांसा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा ने महिला से रेप किया है। ढोंगी बाबा यही नहीं रूका उसने महिला को ब्लैकमेल करने के लिए अश्लील फोटो इंस्टाग्राम में महिला के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर वायरल कर दी। महिला की शिकायत के बाद पामगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी ढोंगी निर्मल बाबा उम्र 60 वर्ष को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी निर्मल बाबा नासिक का रहने वाला है।

चमत्कार से इलाज का दिया झांसा

पीडि़त महिला को शरीर में दर्द की परेशानी थी, इस समस्या के इलाज के लिए वह निर्मल बाबा (60) के पास गई थी। बाबा ने उसे चमत्कार से पूरा ठीक करने का झांसा दिया और प्रसाद खिलाया। भरोसे में लेकर बाबा ने उसे मैहर बुलाया, जहां एक होटल में ले जाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया और कुछ न्यूड फोटो खींच लिए। जब पीडि़ता ने विरोध किया तो बाबा ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए।

एसपी ने गंभीरता से लिया शिकायत

महिला की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान निर्मल बाबा पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया था। वह खुद को चमत्कारी बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था।

पीड़िता को शरीर में दर्द की परेशानी थी। वह अपनी सहेली के साथ बाबा से इलाज के लिए मिलने पहुंची, जहां बाबा ने उसका हाथ देखकर सब ठीक होने का झांसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया।

इलाज का झांसा देकर मैहर ले गया

26 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को कॉल कर मार्केट बुलाया और ‘प्रसाद’ देकर उसे अपने झांसे में ले लिया। बाबा ने पीड़िता से कहा कि इस प्रसाद से सब ठीक हो जाएगा। पीड़िता उसके झांसे में आ गई। इसके बाद बाबा उसे एक दिन अपने साथ बिलासपुर ले गया और फिर ट्रेन से मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचा, जहां एक होटल में ठहराया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वहां इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींची। 1 अप्रैल को आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर भाग गया।

You may also like