CG Prime News@दुर्ग. Durg Police Seizes Three Vehicles Involved in Illegal Liquor Transport and Cattle Smuggling दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब परिवहन, पशु तस्करी करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया है। वाहनों को राजसात करने आदेश जारी कर दिया गया है। दुर्ग पुलिस के प्रतिवेदन पर कोर्ट ने यह कार्रवाई की है। जब्त वाहनों में जामुल थाना के दो और रानीतराई थाना क्षेत्र का एक वाहन शामिल है। अवैध शराब परिवहन और पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई की गई है।
वाहन जब्त किया गया था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना जामुल के अपराध क्रमांक 162/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में दिनांक 02.05.2021 को आइसर वाहन क्रमांक ष्टत्र-07/क्चस्-1180 में अवैध शराब का परिवहन करते पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। वाहन जब्त किया गया था।
जामुल थाना में किया गया था गाड़ी जब्त
इसी प्रकार थाना जामुल के अपराध क्रमांक 348/2024 में दिनांक 17.09.2024 को पिक-अप वाहन क्रमांक CG-07/CN-2670 तथा थाना रानीतराई के अपराध क्रमांक 52/2024 में दिनांक 15.04.2024 को अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP-11/CT-5490 में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करते पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया था।
इन प्रकरणों में जिला पुलिस दुर्ग द्वारा विधिवत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वाहनों के राजसात की अनुशंसा की गई थी। प्रकरणों की सुनवाई उपरांत जिलाधीश दुर्ग द्वारा तीनों वाहनों को राजसात किए जाने का आदेश पारित किया गया है।
जब्त सामग्री
1. आइसर वाहन क्रमांक CG-07/BS-1180
2. पिक-अप वाहन क्रमांक CG-07/CN-2670
3. अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक क्क-UP-11/CT-5490
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब परिवहन एवं पशु तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
