Monday, April 6, 2026
Home » Blog » भिलाई में चेन स्नेचिंग की वारदात नाकाम, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

भिलाई में चेन स्नेचिंग की वारदात नाकाम, पुलिस ने दौड़ाकर आरोपी को दबोचा

सेक्टर-6 जुबली पार्क के पास महिला से चेन झपटकर भाग रहा युवक पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता से पकड़ा गया

by cgprimenews.com
0 comments
भिलाई सेक्टर-6 में पुलिस द्वारा चेन स्नैचर को पकड़ते हुए दृश्य

भिलाई.  सेक्टर-6 स्थित जुबली पार्क के पास एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई, जिसे पुलिस की तत्परता ने तुरंत नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे एक महिला मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा और पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा। (Chain snatching incident foiled in Bhilai, police chased and caught the accused.)

वारदात का तरीका

जैसे ही महिला उसे रास्ता बताने लगी, आरोपी ने अचानक झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन खींच ली और मौके से भागने लगा। घटना के बाद महिला लड़खड़ाकर गिर गई। इसके बाद वह जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।

यह भी पढ़ेः दुर्ग में अवैध शराब बेचते पकड़ाया युवक, 29 पौवा जब्त

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गनीमत रही कि उसी समय क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौजूद थी। महिला की आवाज सुनते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और भाग रहे युवक का पीछा किया। वह दौड़तो हुई करीब 500 मीटर तक भागा। पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान हर्ष चंद्राकर के रूप में हुई है, जो खुर्सीपार संगम चौक क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। भिलाई नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की सतर्कता और क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के चलते यह वारदात बड़ी घटना बनने से बच गई।

You may also like