Monday, April 6, 2026
Home » Blog » दुर्ग में अवैध शराब बेचते पकड़ाया युवक, 29 पौवा जब्त

दुर्ग में अवैध शराब बेचते पकड़ाया युवक, 29 पौवा जब्त

पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक को पद्मनाभपुर पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी मदिरा और बिक्री रकम जब्त की है। मामले में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।

23 पाव देशी मदिरा

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि रविवार को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम छोटू सोनवानी( 30 वर्ष) निवासी कसारिडीह वार्ड नंबर 44 बताया। आरोपी के कब्जे से 29 पाव देशी मदिरा मसाला एवं बिक्री रकम 300 जब्त किया है।

धारदार हथियार से हमला कर दो व्यक्तियों को चोट पहुंचाने वाला गिरफ्तार

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि देर रात 12.30 प्रार्थी ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मित्रों के साथ नेहरू नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। रात्रि में एक अज्ञात युवक ने सिगरेट मांगने पर मना करने पर गाली-गलौज की एवं बाद में पुन: आकर विवाद करते हुए धारदार हथियार से प्रार्थी के बाएं पसली में तथा उसके साथी के दाहिने हाथ में चोट पहुंचाई गई एवं जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 296, 115(2), 351 (3) एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी आलोक रामटेके )19 वर्ष) निवासी अटल आवास नेहरू नगर सुपेला को गिरफ्तार किया गया।

You may also like