CG Prime News@दुर्ग. School Education Minister Gajendra Yadav honored 100 outstanding teachers स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रविवार को खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित एफएलएन सह नवाचारी वारियर्स शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री यादव ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) कार्यक्रम शुरू किया गया है। ताकि बच्चे पढऩे, लिखने और बोलने में दक्ष बन सकें।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया 100 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
100 उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान
मंत्री ने कहा कि जितनी मजबूत प्रारंभिक शिक्षा होगी, बच्चा उतनी ही अधिक तरक्की करेगा। बच्चों की नींव शिक्षकों के हाथ में होती है। इसलिए स्कूलों में नए शिक्षण तरीकों और गतिविधि आधारित शिक्षा को अपनाया जा रहा है। मंत्री यादव ने एफएलएन के तहत शिक्षकों के अनुभवों पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
साथ ही शिक्षा में नवाचार कर विद्यार्थियों को पढऩे, लिखने और बोलने में दक्ष बनाने वाले 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में बस्तर के 10, बिलासपुर के 30, दुर्ग के 26, रायपुर के 18 और सरगुजा के 16 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर एससीईआरटी के डायरेक्टर के. कुमार, शिक्षा विभाग के पूर्व संचालक आशुतोष चावरे, डीईओ अरविंद मिश्रा, सुनील मिश्रा, एफएलएन प्रभारी शबनम खान, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा तथा कमलेश फेकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व अन्य लोग उपस्थित थे।
