Sunday, April 5, 2026
Home » Blog » 7 साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया गलत हरकत, मासूम का पत्थर से कुचला सिर

7 साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया गलत हरकत, मासूम का पत्थर से कुचला सिर

मासूम तलाब में नहा रहा था तब बिगड़ी नीयत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@कोरबा. Neighboring Youth Murders Seven-Year-Old Child in Korba कोरबा जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोसी युवक ने सात साल के बच्चे के साथ पहले गलत हरकत की। विरोध करने पर उसका सिर पत्थर से कुचलकर लाश कुएं में फेंक दिया। मामला पाली थाना के ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। पुलिस ने मासूम के मर्डर के आरोप में आरोपी पड़ोसी रंजीत कुमार उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि सात साल के बच्चे की लाश कुएं में मिली थी। हत्या करने वाली आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मासूम तलाब में नहा रहा था तब बिगड़ी नीयत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्चे के सिर पर पत्थर से 4 बार हमला किया। वारदात के बाद शव 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। घटना के 2 दिन बाद बच्चे की लाश मिली। मासूम तालाब में नहा रहा था। इस दौरान पड़ोसी रंजीत कुमार (19) की नीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया, जहां बच्चे का पैंट उतारकर उसने गंदी हरकत की थी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम गणेशपुर के रहने वाले शिवकुमार खुरसेंगा किसान है। उनका 7 साल का बेटा 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। सभी बच्चे रोज की तरह साथ गए थे। नहाने के बाद उसके बाकी दोस्त तो वापस घर लौट आए, लेकिन आयान नहीं पहुंचा। काफी देर तक वो नहीं आया तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। पहले आसपास तलाश की गई, रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

बुलाई बैठक

3 अप्रैल को भी परिवार वाले बच्चे को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बच्चे का पता लगाने के लिए गांव में एक बैठक बुलाई गई, जिसमें गांव के लोग और परिजन शामिल हुए। इसी दौरान शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले रंजीत से पूछताछ की गई। लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा, जिससे लोगों का शक और गहरा गया। 4 अप्रैल को मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नागेश तिवारी खुद गांव पहुंचे, उन्होंने रंजीत से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आखिरकार रंजीत टूट गया और उसने सच उगल दिया।

बच्चे को नहाते देख बिगड़ी थी नीयत

पूछताछ में आरोपी रंजीत ने पूरा सच बताया। उसने कहा कि वह नशे की हालत में तालाब पहुंचा था, जहां नहा रहा था। बच्चे को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी युवक बच्चे का पैंट उतारकर गंदी हरकत करने लगा, इसपर बच्चे ने विरोध किया और चिल्लाने लगा। इससे आरोपी डर गया।

रंजीत को यह भी डर सताने लगा कि कहीं बच्चा घर जाकर सब कुछ बता न दे। इसी डर और घबराहट में उसने पास पड़े पत्थर से बच्चे के सिर पर चार बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने सबूत छुपाने के लिए बच्चे के शव को उठाकर पड़ोसी गांव के खेत में बने कुएं में फेंक दिया और वापस गांव लौट आया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

You may also like