Home » Blog » केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

राहुल बोले- मुझे राजनीति में 20 साल हुए, समझ और अनुभव बढ़ा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दिल्ली.Congress MP Shashi Tharoor’s Convoy Attacked in Kerala चुनावी सभा के जा रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर केरल में काफिले को रोककर हमला किया गया। यह हमला उनके गनमैन और ड्राइवर पर किया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे मल्लपुरम के वांडुर में हुई। घटना के समय थरूर चुनावी सभा के लिए तिरुवल्ली जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक कांग्रेस सांसद शशि थरूर सुरक्षित हैं। 5 आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया गया है। हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

cg prime news

केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस उम्मीदवार से धक्का-मुक्की

इधर पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी से धक्का-मुक्की हुई। वे शनिवार सुबह बहरामपुर में जनसंपर्क कर रहे थे। घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि गली के मोड़ पर टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस का आरोप है कि वार्ड से टीएमसी पार्षद भीष्मदेव कर्मकार की मौजूदगी में घटना हुई है। जब अधीर अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचते हैं तो टीएमसी कार्यकर्ता धक्का-मुक्की शुरु कर देते हैं। अधीर को भी धक्का लगता है।

राहुल बोले- मुझे राजनीति में 20 साल हुए, समझ और अनुभव बढ़ा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल के अलाप्पुझा में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में दो दशक से ज्यादा समय बिताया है। इससे मुझे कुछ अनुभव और समझ मिली है। एक बात जो मैंने देखी है और शायद आपने भी देखी होगी वह यह है कि जब कोई बहुत लंबे समय तक सत्ता में रहता है, तो क्या होता है।

उन्होंने कहा कि चाहे वह कोई पंचायत अध्यक्ष हो, विधायक हो, मुख्यमंत्री हो या फिर प्रधानमंत्री ही क्यों न हो। लंबे समय तक सत्ता में रहने से गहरी भ्रांति पैदा हो सकती है। लोकतंत्र में नेता लोगों की वजह से ही सत्ता में आते हैं। वे समझते हैं कि सत्ता असल में लोगों की ही है और उन्हें तो बस इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तमिलनाडु: विजय के नामांकन को लेकर विवाद

तमिलनाडु के लालगुडी में चुनावी फ्लाइंग स्क्वॉड ने 50 लाख रुपए कैश जब्त किए, जिसका कोई वैध हिसाब नहीं दिया जा सका। यह रकम TVK उम्मीदवार कू पा कृष्णन के एक रिश्तेदार के घर से बरामद हुई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तिरुनेलवेली में चुनाव प्रचार के दौरान रजनीकांत का गाना गाकर DMK का घोषणापत्र समझाया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। TVK प्रमुख विजय के नामांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट के हलफनामे में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एक नए केस का जिक्र किया, जबकि पेरंबूर सीट के नामांकन में ये जानकारी नहीं दी थी। इस अंतर पर सवाल उठ रहे हैं और इस पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

You may also like