CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में नंदिनी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 69,450 रुपए कैश और पांच सट्टा-पट्टी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के कार्रवाई की गई है।
आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा
नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंदिनी खुंदिनी में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।
कोर्ट में पेश किया
मामले में अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस आरोपी को किया गिरफ्तार
1. धर्मेन्द्र आडिल, उम्र 40 वर्ष, निवासी-ग्राम नंदिनी खुंदिनी, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग
जब्त सामग्री
1. कैश रकम 69,450 रुपए
2. एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल (कीमती लगभग 5,000 रुपये)
3. पांच सट्टा पट्टी (कुल कीमती 74,450 रुपए)
