Home » Blog » भारत में छाई ‘Project Hail Mary’, IMAX शोज में जबरदस्त बढ़ोतरी

भारत में छाई ‘Project Hail Mary’, IMAX शोज में जबरदस्त बढ़ोतरी

कम स्क्रीन्स से शुरुआत के बाद बढ़ी डिमांड, पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई

by cgprimenews.com
0 comments
Project Hail Mary फिल्म का IMAX स्क्रीनिंग पोस्टर

नई दिल्ली। हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म Project Hail Mary ने भारत में रिलीज के बाद तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। 26 मार्च को सीमित स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में कम IMAX शोज मिलने पर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी, लेकिन अब इसकी स्क्रीनिंग में भारी इजाफा किया गया है।

IMAX शोज में 10 गुना बढ़ोतरी

रिलीज के समय देशभर में फिल्म को सिर्फ 5 IMAX शोज मिले थे। पब्लिक डिमांड बढ़ने के बाद पहले 13 और फिर कुल मिलाकर लगभग 60 शोज कर दिए गए हैं। टिकट खिड़कियों पर दर्शकों की भीड़ देखी जा रही है और कई जगह शो हाउसफुल चल रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग

कम स्क्रीन्स के बावजूद फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कारोबार लगभग 155 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। फिल्म की रिलीज को लेकर बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar 2 के साथ तुलना भी की जा रही थी, जिसके चलते इसकी भारत में रिलीज थोड़ी देरी से हुई।

स्टारकास्ट और कहानी

फिल्म में Ryan Gosling मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ सैंड्रा हुलर, मिलना वायंट्रब और अन्य कलाकार नजर आते हैं। कहानी एक साइंस टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो याददाश्त खोने के बाद खुद को एक स्पेसशिप में पाता है और सूरज के बुझने के रहस्य को सुलझाने की जिम्मेदारी उठाता है।

You may also like