Home » Blog » खरोरा पुलिस की कार्रवाई, 45 गैस सिलेंडर जब्त

खरोरा पुलिस की कार्रवाई, 45 गैस सिलेंडर जब्त

गैस किल्लत के बीच अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन समेत सिलेंडर बरामद

by cgprimenews.com
0 comments
खरोरा पुलिस द्वारा पिकअप वाहन से जब्त किए गए गैस सिलेंडर

रायपुर. थाना खरोरा पुलिस ने गैस किल्लत की समस्या को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह सिलेंडर एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से रखकर बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे।

कैसे हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिचोली के पास शान ए पंजाब ढाबा के सामने एक पिकअप वाहन (CG 04 QK 6282) में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रखे गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की।

क्या-क्या हुआ जब्त

जांच के दौरान वाहन से कुल 45 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 37 भरे हुए और 7 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर भी मिला। जब्त सिलेंडरों की अनुमानित कीमत करीब 74,000 रुपये बताई गई है, जबकि पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई।

आरोपी और कार्रवाई

मौके पर मौजूद ड्राइवर गिनेश्वर प्रसाद साहू और कंडक्टर लादूराम से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों के विरुद्ध धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

आगे की प्रक्रिया

जब्त किए गए सिलेंडर और वाहन को खाद्य विभाग को सौंप दिया गया है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You may also like